Breaking News

चोदह चक्का के पार्ट सहित चार गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर । थाना कोतवाली कटरा व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा चोरी हुए 14 चक्का पार्ट सहित ₹ 3 लाख बरामद किया है उक्त खुलासा कटरा कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा ने बताया उन्होंने कहा कि ज्ञातव्य हो कि 25/26.जून को बरौधा कचार के पास से चोरी गए 14 चक्का डम्फर ट्रक की बरामदगी हेतु गठित कोतवाली कटरा की टीम व स्वाट टीम द्वारा आज सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे मुखबीरी सूचना पर बथुआ रावर्टसगंज जाने वाली रोड के किनारे से आरोपी में लगभग अट्ठाईस वर्षीय- परमेन्द्र यादव पुत्र मुनिराज यादव निवासी करनपुर थाना दुर्गागंज जनपद भदोही आशुतोष शुक्ला पुत्र आकाश शुक्ला निवासी 117B/4 इन्दिरा नगर कालोनी दारागंज जनपद प्रयागराज हाल पता B/303 गंगोत्री इन्कलेव अवध विहार योजना लखनऊ .

 

संजय उर्फ महमूद पुत्र बाबू खाँ निवासी पहरा रोड थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट व राजेश उर्फ राजू विश्वकर्मा पुत्र जुगुल प्रसाद निवासी गीडर पुरवा थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को चोरी गए ट्रक के अवशेष इंजन, टायर, बैटरी, रीम, कमानी आदि के साथ गिरफ्तार किया गया । एएसपी ने बताया कि पकड़े गये व्यक्तियों से गहनता से पूंछताछ किया गया तो आरोपी परमेन्द्र यादव ने बताया कि साहब अभिनित वंसल पुत्र स्व0 राजकृष्ण अग्रवाल निवासी वाजीराव कटरा थाना कटरा कोतवाली की 14 चक्का डम्फर ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नं0 UP63AT2842 चलाता था । इस ट्रक में वायरिग का कार्य एवं टायर लगवाने के लिये बरौधा कचार पुलिस चौकी अन्तर्गत स्वदेश फीलिंग स्टेशन के सामने फिरोज खान टायर वाले की दुकान पर बीते 24.जून को खड़ी किया था ।

 

बीते 25..जून को अपनी तबियत खराब होने का बहाना बनाकर मैनेजर धरमेन्दर को बताकर गाड़ी के कागजात और चाभी को फिरोज खान टायर वाले को देकर वहाँ के कुछ समय के लिए हट गया । पर मैं वहीं आस पास रह रहा था तथा बीते 25/26.जून की रात को डेढ़ बजे ट्रक के पास गया तथा उस ट्रक को आशुतोष शुक्ला व गौरव मिश्रा उर्फ मोनू के माध्यम से कटवाने के लिए चुरा कर वहाँ से लेकर सुनसान जगह में चले गए । मोनू मिश्रा बेचने के लिए यह ट्रक के मालिक बन गए और बेचवा दिए इन्हीं ने ही अपने खाते से मेरे खाते में पैसा दिए थे तो उस ट्रक को संजय और राजेश से बात करके कटवाने के लिए मैं उस डम्फर ट्रक को चोरी करके इनलोगों के माध्यम से ट्रक को कटवा दिये और कटे हुए पार्ट पूर्जों को विदित श्रीवास्तव निवासी भरतपुरी पुरानी बाजार जिला चित्रकूट को बेच दिया ।

 

लेकिन इंजन और कुछ सामान रेलवे स्टेशन के पीछे सड़क किनारे इनलोगों ने ऐसे ही रखे थे और ग्राहक खोज रहे है थे कि पकड़ लिए । गिरफ्तार किये गये आरोपियों की निशानदेही पर उक्त चोरी गए ट्रक के इंजन, रीम, टायर, कमानी, बैटरी आदि व आरोपियों के पास से 3,00,000 रुपया बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई । उक्त चोरी के संबंध में पूर्व में थाना कोतवाली कटरा पर मु0अ0सं0-100/21 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली कटरा में पंजीकृत है । बरामदगी के आधार पर उक्त मुकदमें में धारा 120B, 411, 413, 414, 419, 420, 406 भादवि की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्यवाही की गई

 

वाहन चोरी घटना के पर्दाफाश हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त टीम को 10000/- रुपया का ईनाम घोषित किया गया ।गिरफ्तार हुए आरोपियो में परमेन्द्र यादव पुत्र मुनिराज यादव निवासी करनपुर थाना दुर्गागंज जनपद भदोही उम्र करीब 28 वर्ष आशुतोष शुक्ला पुत्र आकाश शुक्ला निवासी 117B/4 इन्दिरा नगर कालोनी दारागंज जनपद प्रयागराज हाल पता B/303 गंगोत्री इन्कलेव अवध विहार योजना लखनऊ उम्र 28 वर्ष संजय उर्फ महमूद पुत्र बाबू खाँ निवासी पहरा रोड थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट उम्र 32 वर्ष ।

राजेश उर्फ राजू विश्वकर्मा पुत्र जुगुल प्रसाद निवासी गीडर पुरवा थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट उम्र 30 वर्ष उक्त बरामदगी में. बैटरी EXIDE 2 विभिन्न कम्पनियों की 14 टायर मय टायर ट्यूब विभिन्न नम्बरों के विभिन्न कम्पनियों की 14 रीम कमानी छोटी बड़ी 34 इंजन न0 JGHZ404889 आरोपी परमेन्दर यादव के पास से बरामद जामा तलाशी के 2,12,000 रुपये आरोपी आशुतोष के पास से बरामद जामा तलाशी के 7500 रुपये आरोपी संजय के पास से बरामद जामा तलाशी के 52,260 रुपये आरोपी राजू उर्फ राजेश के पास से बरामद जामा तलाशी के 28,240 रुपये कुल 3,00,000 बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उप निरीक्षक शिव प्रकाश राय, चौकी प्रभारी बरौधा कचार, उप निरीक्षक रवि प्रकाश, चौकी प्रभारी शास्त्री ब्रिज,. हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश, हेड कांस्टेबल कांस्टेबल शंकर कुमार. कांस्टेबल धीरेन्द्र श्रीवास्तव, कांस्टेबल रमाशंकर निषाद, कांस्टेबल पंकज दूबे, कांस्टेबल अजय यादव, स्वाट टीम, कांस्टेबल रविसेन सिंह, स्वाट टीम, कांस्टेबल नितिन सिंह, सर्विलांस सेल, का योगदान रहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *