Breaking News
2104e4ed 347c 4a22 97aa d8df3374feff

रंगारंग कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करने पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट2104e4ed 347c 4a22 97aa d8df3374feff

फरीदाबाद:गांव मिर्जापुर की बैरागी धर्मशाला में ग्रामवासियों की तरफ से होली के त्योहार पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया हुआ था।

जिसमे हरियाणा के पूर्व उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस मौके पर समस्त ग्रामवासियों ने पगड़ी ओर फूल मालाओ से मुख्यतिथि का मान सम्मान किया।

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अपने सम्बोधन में क्षेत्र के लोगों को होली के त्योहार की शुभकामनाये देते हुए कहा की इस तरह के कार्यक्रम से पुरा समाज ओर परिवार एकजुट हो जाते है जिससे त्योहार की गरिमा तो बनी ही रहती है ओर साथ मे आपसी भाईचारा भी बना रहता है।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने समाज के प्रधान रमेश उर्फ़ भोलू की भी जमकर तारीफ़ की ओर बताया की समाज को एकजुट करके रखने मे प्रधान की विशेष भूमिका होती है।

अंत मे पूर्व मंत्री ने सभी को संदेश देते हुए कहा की जैसे एक सुखी वीरान तस्वीर मे रंग भरने से वो खुवसूरत हो जाती है ठीक उसी प्रकार हम रंगो की तरह एक दूसरे के जीवन मे खुशियों का आदान प्रदान करें।

और दुसरो के जीवन् मे खुशियों के रंग भरकर उन्हे महकाने का काम करें। इस मौके पर महिपाल आर्य सरपंच ग्राम मिर्जापुर,रमेश भोलू प्रधान,कंवर बालू सिंह, जीत सिंह,पाले राम,देवी चरण, नरेश खेड़ी,सियाराम सीही गांव, सुखबीर गोयत,मास्टर कविन्द्र, महेन्द्र,राम किशन,संजय व सेकड़ो लोग कार्यक्रम मे मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *