Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 23 at 1.14.08 PM

सराय ख्वाजा मार्किट हुईं अतिक्रमण का शिकार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 23 at 1.14.08 PM

फरीदाबाद:सराय ख्वाजा मार्किट शहर की व्यवस्थित और सुन्दर मार्किटों में से एक मानी जाती थी लेकिन आजकल इस मार्किट में दुकानदारों द्वारा किए गए। अतिक्रमण के कारण यह सबसे बदस्तूर मार्किट बन गई है। फरीदाबाद नगर निगम भी समय समय पर कारवाई करता है और दुकानदारों के चालान काटकर या चेतावनी देकर छोड़ देता है।

लेकिन दुकानदार है कि सुधरने का नाम नही लेते और द्वारा अतिक्रमण कर लेते है। इतना ही नहीं कुछ दुकानदार तो अपनी दुकानों के बाहर रेहड़ी पटरी वालों के देकर मोटा किराया वसूल रहे है और नगर निगम को चूना लगा रहे है।इस मार्किट में एक सरकारी स्कूल भी है और उसकी छुट्टी के समय तो हालत और भी खराब हो जाती है और पैदल चलना भी दूर्भर हो जाता है।

और आए दिन लड़ाई झगड़े की नौबत तक आ जाती है लेकिन दुकानदारों के सिर पर जूं तक नहीं रेंगती। राहगीर सुनील कुमार का कहना है कि नगर निगम फरीदाबाद और जिला प्रशासन को इस मार्किट में बेहतर आवागमन के लिए अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कारवाई करनी चाहिए। सरदार सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि दुकानदार नगर निगम की जमीन पर रेहड़ी पटरी वालों को बैठाकर जिस तरह उनसे किराया वसूल रहे है वह नाजायज है।और ऐसे दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

मुकेश राजपूत ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में अतिक्रमण के कारण जाम लग जाता है। और स्कूली बच्चे जिन्हें घर पहुंचना होता है भूखे प्यासे कई देर तक तपती धूप में खड़े रहते है। निर्वतमान पार्षद जितेन्द्र यादव(बिल्लू पहलवान) ने बताया कि अतिक्रमण एक गंभीर विषय है।

और दुकानदारों को अपनी हद में सामान रखना चाहिए इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी भी नही होगी और मार्किट भी सुन्दर दिखेगी। इसके अलावा मार्किट को साफ सुथरा रखने व अन्य समस्याओं को लेकर दुकानदार और यहां रहने वाले निवासी संयुक्त रूप से मिलकर भी मार्किट की बेहतरी के लिए काम कर सकते है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *