Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 23 at 1.05.57 PM

साई धाम में सामूहिक विवाह समारोह में 25 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सांई धाम द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में 25 जोड़ों को परिणय सूत्र में बाधा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा,फरीदाबाद जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया और रोटरी क्लब दिल्ली साउथ सेंट्रल के मुकेश अग्रवाल का स्वागत अंगवस्त्र पहना कर किया गया।WhatsApp Image 2024 04 23 at 1.05.57 PM

शिरडी साई बाबा स्कूल निःशुल्क उत्तम शिक्षा के साथ-साथ निःशुल्क भोजन,स्टेशनरी,यूनिफार्म देने के लिए जाना जाता है। इस विद्यालय में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साई धाम स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकमों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि हरियाणा शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने साई धाम द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह और इनके किये जा रहे सामाजिक कार्यों जैस कि निःशुल्क शिक्षा,स्वास्थ्य चिकित्सा आदि की अति प्रशंसा की। फरीदाबाद जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया साई धाम द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डा.मोती लाल गुप्ता (संस्थापक अध्यक्ष, साई धाम) का जीवन हम सब के लिए प्ररण स्रोत हैं। साई धाम जिस प्रकार वंचित बच्चों को निःशुल्क उत्तम शिक्षा दे रहा है। उससे इन बच्चों का जीवन परिवर्तन हो रहा है।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डा.मोती लाल गुप्ता ने अपने संदेश में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमें सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि दहेज प्रथा जैसी बुराईयों को रोका जा सके। संस्था द्वारा विवाह के बंधन में बंधे 25 जोड़ों को घर-गृहस्थी के लिए हर प्रकार का घरेलू सामान जैसे सिलाई मशीन,गैस चूल्हा,बर्तन,कपड़े,बिस्तर,फोल्डिंग बैंड इत्यादि दिया गया। सभी दूल्हा-दुल्हनों के परिजनों ने साई धाम के इस आयोजन की हृदय से प्रशंसा की।

रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ सेंट्रल से मुकेश अग्रवाल (शिवालिक वाले) ने 25 शादियों को स्पॉन्सर किया। मंजू भाटिया,साईं सहारा समिति,ऑल इंडिया वोमेन काउंसिल और संजय अग्रवाल ने इस मंगल कार्यकम में बढ़-चढ़ कर सहयोग किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से साईं धाम के जय नारायण अग्रवाल,स्नेह लता अग्रवाल,प्रदीप सिंघल,नीलम सिंघल,संदीप सिंघल,कविता सिंघल,दिनश जैन,डॉ.सुमित वर्मा,विजय गुप्ता,अमित आर्या,प्रेम पसरीजा,सुधीर आर्या,धीरेन्द्र श्रीवास्तव,ईशा गुप्ता,सीके मिश्रा,रश्मी मिश्रा,यूएस अग्रवाल,रतन मुंशी, जे आर ग्रोवर,मुनिराज,नरेन्द्र जन,सुधीर मेहता,बीएस जैन,दीपक कपिल,संदीप चौधरी,वी के गुप्ता,सुशमा गुप्ता,ओपी गर्ग,विनिता,मुस्कान, पलक व अन्य गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन आजाद शिवम दीक्षित ने सुचारू रूप से किया। शिरड़ी साईं बाबा स्कूल की प्रधानाचार्या बीनू शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया एवं नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *