Breaking News

किसान कृषि में क्रांति करें, देश का विकास कृषि में निहित

  • Ibn news रिपोर्ट लखनऊ
  • लगभग 180 करोड रुपए की लागत से 207 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण, 307 किलोमीटर सड़क का निर्माण/चौड़ीकरण /सुदृढ़ीकरण होगा

देवरिया (सू0वि0) 17 अक्टूबर। देश का विकास कृषि में निहित है। किसान कृषि मेले का लाभ उठाकर कृषि में क्रांति करें और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाए। कृषि मेला सौगातों का मेला होता है,अतः किसानों को इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
उक्त बातें प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय एग्रो-क्लाइमेटिक मेला/प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि कृषि मेला में किसानों को नई-नई योजना और तकनीकी के विषय में जानकारी मिलती है जिससे किसानों के प्रगति की राह खुलती है। माननीय उपमुख्यमंत्री ने कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में 05 महिलाओं को गोद भराई एवं एक नन्ही बच्ची को गोद में लेकर अन्नप्राशन संस्कार किए।


इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री ने जनपद देवरिया के विकास से जुड़ी कुल 207 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के तहत जनपद में लगभग 180 करोड रुपए की लागत से 306.97 किलोमीटर सड़क का निर्माण/चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण होगा एवं तीन लघु सेतु जनता को उपयोग हेतु उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि हेतिमपुर-मडुवाडीह मार्ग और देवरिया-बैतालपुर मार्ग के लिए क्रमश 35 और 58 करोड रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है, जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी धन डीबीटी के माध्यम से शत-प्रतिशत गरीबों के खाते में पहुंच रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर गरीब आदमी भी सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहा है। माननीय उपमुख्यमंत्री ने जनसंघ के नेता स्वर्गीय रविंद्र शाही को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जनपद देवरिया में बड़ी संख्या में विकास योजनाओं को शुरू करने एवं पूर्ण करने पर माननीय उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया सांसद देवरिया सदर डा रमापति राम त्रिपाठी ने सड़क को गड्ढा मुक्त करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए माननीय उपमुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया इससे पहले कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने माननीय उपमुख्यमंत्री को राम मंदिर के मॉडल का स्मृति चिन्ह भेंट किया इस दौरान राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायक सदर डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विधायक हाटा पवन केडिया, विधायक काली प्रसाद, विधायक कमलेश शुक्ला, विधायक गंगा कुशवाहा, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, सुब्रत शाही, नीरज शाही, अंबिकेश पाण्डेय सहित विभिन्न कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

जनपद देवरिया में माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा आज शिलान्यास कराये गए प्रमुख कार्यों का संक्षिप्त परिचयः-

शिलान्यास (187 परियोजनाओं का शिलान्यास)

1 . कुल 13 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से तरकुलवा बंजरिया मार्ग के 6.50 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण होगा। इस कार्य को दिसंबर 2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

2 . बंजरिया देवरिया घुस मार्ग के 5.75 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण होगा। इस कार्य हेतु कुल 10 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च होंगे। इस योजना को भी दिसंबर 2021 में पूर्ण कर लिया जाएगा।

3 . कुल 14 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से रतनपुर महुआपाटन से धुसवा रामपुर अवस्थी मार्ग के 7.20 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण का कार्य किया जाएगा।

4 . कुल 21 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से लाहिलपार महुआटन करौदा मार्ग के 12.10 किमी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण का कार्य किया कार्य किया जाएगा।

5 . कुल 11 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से मझौली चनुकी सोहगरा मार्ग के 8.50 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण किया जायेगा।

6 . कुल 10 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से मुसैला से भागलपुर मार्ग के 5.50 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य इसी वर्ष दिसंबर में पूरा कर लिया जाएगा।

लोकार्पण कार्य (सड़क) कुल 17 कार्यों का लोकार्पण हुआ।

1 . कुल 2 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से 4.35 किमी लंबे अकटहिया प्राथमिक विद्यालय से नकटा पुल एवं पिच रोड से मेदनापुर मोड़ एवं हरिजन बस्ती तक संपर्क मार्ग कार्य का नवनिर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया गया।

2 . कुल 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से 4.50 किमी लंबे पड़री पिच मार्ग से चरियांव खास होते हुए नहर की पटरी-केशवबारी संपर्क मार्ग का लोकार्पण हुआ।

3 . कुल 1 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से सलेमपुर मझौली मैरवां मार्ग से जंजीरहा संस्कार भारती विश्वविद्यालय होते हुए ताली बाजार बिहार बार्डर तक संपर्क मार्ग का लोकार्पण हुआ।

लोकार्पण कार्य (सेतु) 3 सेतुओ का लोकार्पण हुआ।

1 . कुल 4 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से बने ग्राम विरवा के घाट से शेर सिंह यादव के घर के पश्चिम नाला पर बने पुल का लोकार्पण किया गया।

2 . कुल 3 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से बने सूरजपुर-हरैया के बीच मझना नाले पर 5 गुणे 10 मी0 स्पान आर0सी0सी0 लघु सेतु का लोकार्पण किया गया।

3 . भुजौली कालोनी में कुर्ना नाले पर 3 गुणे 10 मी0 का लघु सेतु पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण कुल 3 करोड़ 45 लाख की लागत से किया गया।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *