Breaking News

सिसवा नगर पालिका परिषद के दुर्गा पूजा समितियों को समाजसेवी शैलेष सुल्तानिया ने किया सम्मानित

 

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगर पालिका परिषद में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान आधा दर्जन दुर्गा पूजा समितियों को समाजसेवी शैलेष सुल्तानिया व पिंकी सुल्तानिया ने माँ दुर्गा का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सम्मान पाने वाली समितियों में रोडवेज बस स्टैण्ड, हनुमान मंदिर,हट्ठी माता स्थान,प्रेम चित्र मंदिर,बिजापार, सिसवा बुजुर्ग,काली मंदिर व बनारसी कटरा सहित नगर पालिका परिषद की लगभग आधा दर्जन दुर्गा पूजा समितिया शामिल रही। इस कार्यक्रम के दौरान रोडवेज बस स्टैण्ड समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ रिंकु सिंह ने शैलेष सुल्तानिया का धन्यबाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने जो सम्मान सिसवा बाज़ार के दुर्गा पूजा समितियों को दिया है वो वर्तमान पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो भविष्य में उनका मार्गदर्शन करेगीं।इस उत्साह वर्धन कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुकेश बंका, अरुण पाण्डेय, आलोक शर्मा,गोविंद सोनी,तेजप्रताप मद्धेशिया, मनीष रावत,अवधेश यादव,उमाशंकर बर्नवाल, अवधेश चौबे,गुड्डू शर्मा,जनार्दन कन्नौजिया व हरिद्वार समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *