Breaking News

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किया

Ibn news रिपोर्ट लखनऊ

मंदिर परिसर में एलडीए तथा पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया

निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से अतिशीघ्र संपादित कराए जाने निर्देश दिया

लखनऊ 17 अक्टूबर 2021 उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज यहां मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किया, इसके उपरांत मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में एलडीए तथा पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर से संबंधित निर्माण कार्यों को अतिशीघ्र संपादित कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि विकास कार्यों को पारदर्शिता पूर्ण तरीके से संपादित कराया जाए तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं होनी चाहिए, ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर बुद्धेश्वर विकास महासभा के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री रामशंकर राजपूत, श्री राजेश शुक्ला, श्री अतुल दीक्षित, श्री अनुराग मिश्रा, डॉ यू एन पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *