Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 12 at 10.22.30 PM

फरीदाबाद-पुलिसकर्मियों द्वारा शिकायत दर्ज कराने आए मंदिर के प्रधान को नहीं मिला इंसाफ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःडबुआ थाना पुलिस कर्मियों द्वारा शिकायत देने आए मंदिर प्रधान मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट पीड़ित मंदिर के प्रधान विनय कुमार ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर न्याय की गुहार लगाई है‌ और मुख्यमंत्री,गृहमंत्री,पुलिस आयुक्त,जिला उपायुक्त तक इंसाफ मांग रहे है। इस प्रैस कॉन्फ्रेंस सनातन शिव मंदिर के प्रधान विनय कुमार,प्रवासी नेता संतोष यादव,समाजसेवी एवं आप नेता अभिषेक गोस्वामी, प्रहलाद सिंह,पदमदेव राय, सुनील यादव आदि मौजूद थे।
विनय कुमार का आरोप है कि पुलिस महकमे ने अपने कर्मचारियों को बचाने के लिए मुकदमे में कमजोर धाराएं लगाई है तथा पुलिस कर्मचारी उदयवीर पर कार्यवाही की है। शेष पुलिस कर्मी बलवान,रोहतास,गिरीश, जनक पर उन्हें कार्यवाही का इंतजार है। उनका कहना है कि अगर शिकायत देने थाने आए लोगों से इसी प्रकार की घटनाएं होगी तो आम जनता इंसाफ के लिए कहा जाएगी। प्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कि पुलिस आयुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। मगर निचले स्तर के अधिकारियों ने अपने साथियों को बचाने का इस मामले में भरपूर प्रयास किया है। केवल एक ही पुलिस कर्मचारी को लाइन हाजिर कर दिया है। बाकि पुलिसकर्मियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
पीड़ित विनय कुमार ने कहा कि‌अगर एक सप्ताह के अंदर अन्य पुलिस कर्मचारी बलवान, रोहतास,गिरीश,जनक पर कार्यवाही नहीं की जाएगी और दर्ज मामले में और धाराएं नहीं जोड़ी जाएगी तो प्रवासी,पूर्वांचल समाज,आरडब्ल्यूए कपड़ा‌ कालोनी,डबुआ कालोनी व अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी पंचायत कर एक बड़ा प्रदर्शन करेंगें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *