Breaking News

फरीदाबाद-राष्ट्रीय महिला जागृति मंच चलाएगा महिला जागरूकता अभियान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःराष्ट्रीय महिला जागृति मंच की फरीदाबाद की एक सामाजिक संस्था जोकि शहर में बढ़ रहे महिलाओं के साथ अपराध को रोकने व महिलाओं को इस बात को लेकर जागरूक अभियान चलाने का कार्य। राष्ट्रीय जागृति मंच की शाखा की बैठक संस्थापक अम्बिका शर्मा की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष कुसुम पाहुजा के कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में महिलाओं के अधिकारों व कर्तव्यों पर जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा की गई है। साथ ही सदस्यता अभियान पर भी विचार विमर्श किया गया। मंच की अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने कहा कि शहर में बढ़ते महिला उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न व घरेलू हिंसा को देखते हुए महिला संगठन की टीम हर स्कूल,कॉलेज,शकार्य स्थल व सार्वजनिक स्थानों पर महिला को जागरूक करेगी और जागरूकता अभियान चलाएगी। इस बैठक में अम्बिका शर्मा,प्रीता आहूजा, कुसुम शर्मा,रेखा भटनागर,कुसुम सिंह,मोनिका गुप्ता,कुसुम पाहुजा,शमनीषा कौरा,ललिता मिश्रा,अर्पिता भटनागर,सीमा बाल्यान,कुसुम प्रजापति, राजवती ये सभी मौके पर मौजूद रही हैं।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

सिद्धदाता आश्रम पहुंचे पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

बोले सुनता हूं कि आश्रम आने वालों की मन की मुराद पूरी होती है फरीदाबाद …