Ibn24×7news
फरेंदा महराजगंज
जनपद महराजगंज में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि शाम होते ही व्यवसायियों को तमंचा दिखाकर लूटने का प्रयास कर रहे हैं ,यह बात दीगर है कि कभी उन्हें सफलता मिल जाती है और कभी वे असफल हो जाते हैं।
लूट के इसी क्रम में आज बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा स्टेशन पर तीन अपराधीयो ने ज्वेलरी की दुकान में तमंचे के बल पर लुटने का प्रयास तो किया लेकिन ग्रामीणों की हिम्मत से वे बेदम हो गये क्योकि जैसे ही अपराधी दूकान लूटने का प्रयास किये ग्रामीणों ने जान का परवाह किये बिना अपराधियों को दौड़ाकर पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बताते चले कि कि लेहरा स्टेशन पर फरेन्दा वार्ड न0 तीन निवासी रुपेन्द्र वर्मा की महा लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान में शाम को तीन लोगों ने तमंचे के बल पर लुटने का प्रयास किया लेकिन दुकानदार के हल्ला करने पर ग्रामीणों ने लुटेरों को दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया ।ग्रामीणों के हिम्मत को तमाम लोगो के द्वारा वाहवाही दी जा रही है। इस सम्बन्ध में सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया की तीन बदमाश ज्वेलरी की दूकान लूटने का प्रयास कर रहे थे लेकिन तीनों अपराधीयो को ग्रामीणों की मदद से पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र