Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 28 at 12.18.15 PM

अब से 48 घंटे रहेगा सरकारी कर्मचारियों का हल्ला बोल प्रदर्शन जारी

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और बैंक कर्मचारियों की एसोसिएशन ने सोमवार और मंगलवार को भारत बंद करने का ऐलान किया है । आज और कल ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का‌ असर आम जनता पर भी पड़ने वाला है इस हड़ताल में रोडवेज ट्रांसपोर्ट और बिजली कर्मचारी भी शामिल हैं।इस हड़ताल में रेलवे,इंश्योरेंस,डिफेंस,कोयला,तेल जैसे अन्य कर्मचारी संगठनों का भी सहयोग मिला है।

हड़ताल से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं दिख रहे हैं,जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है और अधिकतर विद्यार्थियों को कॉलेज और स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डिपो में 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है लेकिन दूसरे विभागों की तरफ से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं दिखाई दे रहे हैं।

प्रदेश में रोडवेज कर्मचारियों की तेरा यूनियन है लेकिन तीन यूनियन की हड़ताल में भाग नहीं ले रही है,रोडवेज कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान रविंद्र नागर का कहना है कि 27 मार्च की रात 12:00 बजे के बाद कर्मचारी डिपो गेट पर तालाबंदी करके बैठ जाएंगे बसों का चक्का जाम रहेगा। आपको बता दे कि सूरजकुंड मेले के लिए चलाई जा रही 12 बसे भी इस दौरान बंद रहेंगी केवल तीन सिटी बस मेले के लिए चलती रहेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *