Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 15 at 11.16.15 PM

अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

 

मनीष दवे IBN NEWS

मोदरान :– अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन ने आज अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा ने महिला मोर्चा पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ,राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी जगमालसिंह राजपुरोहित मोदरान ,राष्ट्रीय प्रभारी सुनीता मेहरोत्रा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गुदाराम गुर्जर, महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विमला विश्नोई राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार बारोट, राजस्थान प्रदेश प्रभारी हरी भाई पटेल , राजस्थान प्रदेश महासचिव भवरसिंह झाबरा सहित सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए आंध्र प्रदेश प्रभारी के पद पर रणजीत सिंह बासड़ा धनजी को नियुक्त किया गया , राजस्थान प्रदेश संयोजक के पद पर जोगराज राजपुरोहित आलासन को नियुक्त किया गया वहीं महिला मोर्चा जोधपुर संभाग अध्यक्ष के पद पर उषा देवी राजपुरोहित आलासन किया गया ।
सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी जगमालसिंह राजपुरोहित मोदरान ने अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा के संविधान की शपथ दिलाई जगमालसिंह मोदरान ने कहा मंदिर मठों की रक्षा संत श्री की रक्षा करना एवं समय समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करके युवा वर्ग को धर्म के प्रति जागरूक करना एवं सृष्टि की रक्षा के लिए वृक्षारोपण करना एवं बालिका शिक्षा महिला मोर्चा एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना नशामुक्त समाज बनाना एवं जात पात का भेदभाव मिटाकर मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना एवं बेबस असहाय लोगों की मदद करना एवं देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को कानून से मदद लेकर उन्हें सजा दिलाने सहित संगठन के सभी नियमों का पालन करेंगे तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के निर्देशो की पालना करते हुए पुरी निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *