Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 20 at 18.30.12

Exclusive: अनदेखी से नाराज सैदपुर के बीडीसी सदस्यों ने किया शपथ ग्रहण का वहिष्कार

 

IBN NEWS GHAZIPUR

गाजीपुर-सैदपुर ब्लाक के तीन दर्जन से अधिक बीडीसी सदस्यों में शपथ ग्रहण समारोह का वहिष्कार किया। ब्लाक प्रमुख पद सैदपुर के चुनाव में उप विजेता रहे आशीष यादव राहुल के साथ तीन दर्जन के करीब बीडीसी सदस्यों ने इसोपुर में बैठक कर ब्लाक अधिकारियों पर आक्रोश व्यक्त किया। राहुल यादव ने बताया कि लोकतंत्र में पक्ष के साथ विपक्षी दल की भी अहम भूमिका होती है।

ब्लाक के नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख के पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराया जाना था परंतु किसी भी ब्लॉक कर्मचारी या अधिकारी ने दर्जनों बीडीसी सदस्य को न आमंत्रित किया और न ही उन्हें किसी प्रकार की सूचना दी गई। ब्लाक के नए प्रमुख सहित ब्लाक अधिकारियों ने दुर्भावना से ग्रसित भेदभावपूर्ण तरीके से चिन्हित बीडीसी सदस्यों को ही निमंत्रित एवं आमंत्रित किया।

बैठक में उपस्थित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों में सरकारी कर्मचारियों और बीडीओ एडीओ सहित ग्राम्य सचिवों के प्रति आक्रोश व्याप्त था। ब्लाक के अधिकारियों ने बताया कि कम समय में ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन करना था इसलिए कई बीडीसी सदस्यों तक निमंत्रण कार्ड नही पंहुचाया जा सका जल्द ही बाकी बचे बीडीसी सदस्यों के लिए भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संतोष भारद्वाज सहित राधिका देवी, प्रेमा देवी, कन्हैया बिन्द, भूषण पाठक मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *