Breaking News

EXCLUSIVE: मोदी मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों की हुई छुट्टी, जानें कौन-कौन मंत्रियों से लिया गया इस्तीफा

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

आज शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। इसके पहले मोदी मंत्रिमंडल से कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी की जा रही है। मोदी कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दे दिया है। निशंक को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने को कहा गया था। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस्तीफा दे दिया है. बंगाल से आने वाली केंद्रीय मंत्री देबोश्री चौधरी से भी इस्तीफा ले लिया गया है। सदानंद गौडा समेत 6 मंत्रियों को इस्तीफा देने को कहा गया है।

आरसीपी-पारस बनेंगे मंत्री

बता दें, आज शाम 6 बजे मोदी कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। बिहार से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस का मंत्री बनना तय है। कैबिनेट विस्तार से पहले संभावित मंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने बैठक की। सभी संभावित मंत्रियों को पीएम आवास बुलाया गया और प्रधानमंत्री ने शपथ लेने वाले मंत्रियों के साथ चर्चा की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *