टीम आईबीएन न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर : जिलाधिकारी अविनाश कुमार व प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत थीम सेल्फ डिफेंस के तहत रामदास बालिका इंटर कालेज मेदनीपुर करण्डा गाजीपुर में आत्मरक्षा हेतु बालिकाओं को बचाव हेतु वन स्टाप सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति द्वारा बेसिक टेक्नीक्स की जानकारी दिया गया।
इस प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सिखाया गया कि वे कैसे विषम परिस्थिति में स्वयं की रक्षा करें ।
साथ ही उन्हे घरेलू हिंसा , दहेज उत्पीडन , महिलाओ का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न , वन स्टाप सेन्टर , हब फार वोमेन इम्पावरमेंट आदि के विषय में बताया गया एवं जिला समन्वय संतोष सिंह द्वारा बाल अपराध , बाल विवाह, नशामुक्ति , मानव तस्करी , व विभाग की समस्त योजनाओ के विषय मे बतायें , थाना करण्डा के मिशन शक्ति टीम से उप०नि० भगवती सिंह द्वारा सभी हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 181 महिला हेल्पलाइन नंबर , 112 पुलिस सहायता , 1090 वुमेन पावर लाइन , 108 , 102, नंबर आदि की विस्तृत जानकारी दी गई ।
उक्त कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज दूबे, थाने से कांस्टेबल वृजभान यादव व विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका व छात्राएं मौजूद रहे ।
…………………………..