Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 12 at 11.00.59

बसौढ़ी पौधशाला पर पर्यावरण वन मंत्री ने रुद्राक्ष का पोधा रोपित किया

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️ शुद्ध वातावरण के लिए पेड़ आवश्यक – दारा सिंह

12/07/2021 मवई अयोध्या – रुदौली वन रेंज बसौढ़ी पौधशाला पर रविवार को मुख्य अतिथि वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान साथ मे विशिष्ट अतिथि रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव,मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र रेनू सिंह व प्रभागीय वनाधिकारी दिव्या ने बसौढ़ी पौधाशाला का निरीक्षण किया।निरीक्षण के बाद पर्यावरण वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने रुद्राक्ष का पोधा रोपित किया।वही विधायक राम चन्द्र यादव ने हरसिंगार पेड़ का पौध रोपित किया।

वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि अच्छे वातावरण के लिए वन का होना आवश्यक है।पौधे आक्सीजन देते हैं।इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी रक्षा करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जनपद में पीपल,नीम,आंवला,आम,सहजन आदि पौधों को सरकारी शिक्षण संस्थानों तथा निजी संस्थानों आदि जगहों पर अधिक से अधिक लगाएं।विधायक ने कहा कि वृक्षों से हमे ऑक्सीजन प्राप्त होता है जो मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।वृक्ष वातावरण से हानिकारक गैसों का अवशोषण कर लेते हैं,

 

जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहता है।कहा कि हमारे पूर्वज वृक्षों की महत्ता को भली-भांति जानते थे।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन कुमार सिंह,सीओ रितेश सिंह,हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव,वन संरक्षक अनिरुद्ध पाण्डे,वन क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश भाजपा नेता निर्मल शर्मा,जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान,प्रधान संघ अध्यक्ष मवई राजेश यादव,भानू यादव,भाजपा नेता हरिशंकर यादव,वन दरोगा नरेंद्र राव,वीरेंद्र तिवारी,हरिशंकर, भगवती,अरबिंद मिश्रा,अशोक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *