Breaking News

निचलौल के कटरा चौराहे पर अतिक्रमण जारी

रिपोर्ट मनोज गुप्ता निचलौल

नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ जनपद महराजगंज जो एक संपन्न जिला के रूप में भी जाना जाता है लेकिन आजकल नगर पंचायत निचलौल के कटरा चौराहे पर ठेला‌ दुकानदारो द्वारा अतिक्रमण करने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।IMG 20210720 WA0001

अभी हाल ही में एक एम्बुलेंस इस जाम में फस गई थी जो लगभग 10 मिनट तक हूटर बजाती रही लेकिन जाम से बड़ी मशक्कत के बाद निकल पाई जिसमें एक स्थानीय लड़के की मदद का काफी योगदान रहा। बताते चलें कि अभी हाल ही में एस डी एम निचलौल द्वारा कटरा चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं तथा कटरा चौराहे पर वृक्षारोपण कार्य कर अतिक्रमण से निजात पाने की पुरजोर कोशिश भी की गयी है फिर भी कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटा है पता नहीं उनकी क्या मजबूरी है फिलहाल अतिक्रमण जस का तस बना हुआ है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *