Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 06 at 2.36.26 PM

जिले मे 75 फीसदी मतदान के लिए हर विधानसभा मे जायेगी चुनाव आयोग की मतदाता जागरुकता वैन

 

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर:भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत जनपद गाजीपुर के रायफल क्लब सभागार/जिला निर्वाचन कार्यालय से मतदाता जागरूता वैन को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

WhatsApp Image 2024 03 06 at 2.36.26 PM 1

इस दौरान सीडीओ के नेतृत्व में जिला निर्वाचन कार्यालय से महुआबाग स्थित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज तक वैन के साथ रैली भी निकाली गई।

जहां पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में एसडीएम प्रखर उत्तम, डीआईओएस कैस्तुभ सिंह, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अरबिंद शर्मा, सविता सिंह समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी और शिक्षक व स्कूली छात्र-छत्राएँ मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि चुनाव आयोग से एक वैन मिली है।

WhatsApp Image 2024 03 06 at 2.42.41 PM

ये वैन जिले के कम प्रतिशत मतदान वाले विधानसभा मे मतदाताओं जागरूकता करने के लिए आज रवाना किया गया है। जो जमानिया, मोहम्मदाबाद और जहूराबाद विधानसभा में जाएगी। इसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा, हमलोगों का प्रयास है कि लोग ज्यादा से ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करे। इसबार मतदान 75 प्रतिशत के पार हो जिससे जनपद गाजीपुर का नाम रोशन हो सके।

WhatsApp Image 2024 03 06 at 2.36.26 PM

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *