Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 11 at 4.42.20 PM

नगरीय व ग्रामीण अंचलों में सकुशल संपन्न हुआ ईद-उल-फितर का त्योहार

 

मीरजापुर। ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने गुरुवार की सुबह क्षेत्र के डीह स्थित बड़ी ईदगाह पर मौलाना अंसारूल हक ने सुबह 8:30 बजे ईद उल फितर की नमाज संपन्न कराई।WhatsApp Image 2024 04 11 at 4.42.20 PM

जिसमें अहरौरा नगर व आसपास के ग्रामीण इलाके के समुदाय के लोगों ने शिरकत कर ईद की नमाज पढ़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तथा मुल्क के अमन-चैन व तरक्की के लिए दुआएं की। कमेटी के सदर जनाब बबलू खान, असलम खान, इरसाद आलम, मुमताज अहमद, हदीस, वाशिम, जलालुद्दीन, सहाबुद्दीन, गुड्डू, वाहिद, सहजादे समेत हजारों की संख्या में लोग ईदगाह पर मौजूद थे।

ईद के नमाज के बाद गंगा-जमुनी की तहजीब पर नगर के हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दिया। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन के साथ सीओ मड़िहान अमर बहादुर, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, नगर चौकी प्रभारी मनोज राय पीएसी पुलिस बल मौजुद रहे। कानूनगों विनय श्रीवास्तव व क्षेत्रिय लेखपाल शनि वर्मा रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *