
अयोध्या जनपद में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से पक चुके धान को काफी नुकसान हुआ है। वही गन्ने की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है गन्ने की फसल अधिक जलभराव के कारण गिरने से काफी नुकसान हुआ है वहीं किसानों ने बताया कि जब बरसात की आवश्यकता थी तब बारिश नही हुई अब लगातार हो रही बारिश से केवल धान ही नही बल्कि उड़द, सब्जियां, गन्ना, धान, मक्का व अन्य फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है।
वही लगातार 2 दिन से हो रही बरसात के कारण तहसील मिल्कीपुर विद्युत कार्यालय मिल्कीपुर व थाना परिसर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है लगातार हो रही बरसात के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है