TEAM IBN NEWS VARANASI
[pdf-embedder url=”https://www.ibn24x7news.com/wp-content/uploads/2021/08/CNO40019721015789_29269708.pdf”]माननीय नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के शारदा विहार कॉलोनी मीरापुर बसही में सीवर लाइन जो गंगा प्रदूषण नियंत्रण के अंतर्गत आता है पिछले 8 महीने से गंदा पानी रोड पर और मकान के चारों तरफ बह रहा है.
जिसमें कॉलोनी वासियों को आने जाने में बहुत असुविधा हो रही है साथ ही साथ सभी लोग बीमारियों से परेशान हैं इस समस्या से संबंधित गंगा प्रदूषण नियंत्रण के जेईई नीरज जी मौर्या जी अपर नगर आयुक्त वाराणसी एवं अन्य कई अधिकारियों से संपर्क करने के पश्चात भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल रहा है यहां पर ना रोड है ना सीवर सही है .
और ना ही स्ट्रीट लाइट लगा है हम सभी कॉलोनी वासी इस समस्या के लिए अपने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और संसदीय क्षेत्र के विधायक श्री रविंद्र जयसवाल जी से अनुरोध करते हैं कि यह समस्या का निरीक्षण करा कर त्वरित समाधान कराने की कृपा करें।