मीरजापुर। डोंगिया बांध मेन कैनाल समिति की एक अहम बैठक अहरौरा बांध पर सुबह 10 बजे हवन-पूजन के साथ शुरू हुई, जिसकी अध्यक्षता शिव प्रसाद सिंह ने की। बैठक में सिंचाई विभाग के एसडीओ ऋतुराज पांडे एवं जेई ओमप्रकाश राय, आनंद बिंद और मनोज मौर्य उपस्थित रहे।
🏞️ अहरौरा बांध पर गेट निर्माण कार्य शुरू
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अहरौरा बांध के मेन गेट का नया निर्माण 5-6 जून को पूर्ण हुआ, और 6 जून से गेट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य 9-10 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस समय अहरौरा बांध का जलस्तर 324.50 फीट है, जिससे बीज हेतु 2.50 फीट पानी छोड़ा जाएगा और 322 फीट जल स्तर रिजर्व में रखा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर डोंगिया बांध से भी 538 फीट जलस्तर के साथ पानी लिया जाएगा।
📋 किसानों ने उठाई ये प्रमुख समस्याएं
अहरौरा-डोंगिया बांध कमांड क्षेत्र के किसानों ने अपनी-अपनी नहर संबंधित समस्याएं समिति के समक्ष रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित शामिल रहीं:
-
चौकिया ब्रांच नहर: कुलावा नं. 17 पर पटरी कटी, 200 मीटर लाइनिंग आवश्यक।
-
शेरवा माइनर: ककरही से देलवासपुर तक पटरी मरम्मत की आवश्यकता।
-
कुलावों की स्थिति: कई कुलावे बंद, क्षतिग्रस्त हैं – जैसे कुलावा नं. 1, 3, 17, 19, 20।
-
राजवाहा व माइनर नहरें: काकोरी राजवाहा, मुगलसराय रजवाहा, भागवत ब्रांच, कंचनपुर, आनंदीपुर व पटिहटा माइनर में मरम्मत, लाइनिंग और सफाई की माँग।
-
नालों का अतिक्रमण व खुदाई: देलवासपुर में भोकनाला अतिक्रमण हटाने, गुलौरी मौजा में डोडहा नाले में गेट लगाने और भौंका नाले की खुदाई की माँग।
-
शहर का पानी बंद करने की माँग: अहरौरा नगर पालिका का पानी धुरिया व आनंदीपुर माइनर में जा रहा है, जिसे बंद किया जाए।
-
लखनिया दरी में सड़क पर अवैध वसूली रोकने की माँग।