Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 17 at 7.46.21 PM

आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर
गोरखपुर। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में जनपद को विकास के पथ पर ले जाने के लिए आगनबाडी के लिए बनाए जा रहे 28 भवनों की समीक्षा बैठक करते हुए ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर( वीडियो) व ग्राम सचिव से कहा कि जनपद में चल रहे आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों को गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्यों को पूर्ण कराया जाए जिससे आंगनवाड़ी के कार्यों को सही तरीके से संचालित किया जा सके और आंगनवाड़ी कार्यकत्री को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा सके जिलाधिकारी ने संबंधित सचिव व वीडियो को स्पष्ट निर्देशित किया कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए चल रहे कार्यों को देखरेख करें जिससे समय बद्ध तरीके से गुणवत्ता युक्त भवन जल्द से जल्द तैयार हो सके और विकास कार्यों में चार चांद लग सके डीएम ने चल रहे निर्माण कार्यों का फोटोग्राफ देखकर कहा कि सभी निर्माण कार्यों को 10 जनवरी 2022 तक हर हालत में पूर्ण कर लें जिससे भवनों को आंगनवाड़ी केंद्रों को सुपुर्द किया जा सके।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *