Breaking News
3b6f9410 822d 463f b9d9 1cf786dd7d69

डीएम ने मार्गों के चौड़ीकरण की प्रगति का लिया जायजा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा3b6f9410 822d 463f b9d9 1cf786dd7d69
अयोध्या:जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण व अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं/पर्यटकों की संख्या में निरंतर हो रही भारी वृद्धि के दृष्टिगत अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को आवागमन की बेहतर से बेहतर सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के दृष्टिगत श्री राम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण संबंधी के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया!जिलाधिकारी ने रामपथ (सहादतगंज से नया घाट तक) के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्य से प्रभावित दुकानदारों/भू-स्वामियों से राम जानकी मंदिर साहबगंज में चल रहे भूमि के बैनामें व उससे संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रामपथ चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण से प्रभावित भू-स्वामियों/दुकानदारों से सहमति, भूमि बैनामें, पुर्नवास सहायता व ध्वस्तीकरण के कार्यो में लगी समस्त (10 टीमों) को और तेजी लाने के निर्देश हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उक्त कार्यों में तेजी लाने हेतु आवश्यकतानुसार और कर्मचारियों को लगाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि समस्त टीमें व संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावित दुकानदारों व भू-स्वामियों से विनम्रता के साथ समन्वय कर सहमति प्राप्त कर पथ चौड़ीकरण संबंधी कार्यों में और तेजी लायें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *