Breaking News
IMG 20220325 010823

डीएम ने क्षय रोग से मुक्ति दिलाने के लिये चलाया हस्ताक्षर अभियान।

 

रिपोर्ट ब्युरो गोरखपुर

गोरखपुर । 2025 तक क्षय रोग से मुक्ति दिलाने के लिए जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने जागरूकता अभियान चलाकर आनंद स्वयंसेवी संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया के सहयोग से कलक्ट्रेट परिसर में टीबी पर जनजागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें जिलाधिकारी, एडी हेल्थ डॉक्टर रमेश गोयल समेत उपस्थित अधिकारियों और लोगों ने टीबी उन्मूलन के लिए दस्तखत किये। जिला क्षय रोग केंद्र में टीबी चैंपियंस, गंगोत्री देवी महिला पीजी कालेज और चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी के बीच निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिनमें 19 लोगों ने प्रतिभाग किया। वाद-विवाद में प्रीति दूबे प्रथम, नेहा द्वितीय, श्रद्धा पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं और सांत्वना पुरस्कार चंद्रप्रकाश को मिला। निबंध में पहला पुरस्कार कविता, द्वितीय ज्योति साहनी, तृतीय विश्व दीपक यादव और सांत्वना पुरस्कार अनुराधा को मिला।जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि जिले में क्रियाशील 162 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से भी 13 अप्रैल तक क्षय रोगी खोजने का अभियान शुरू हुआ है । इन केंद्रों के सीएचओ आशा और एएनएम की मदद से क्षय रोगियों को ढूंढेंगे और उनकी दवा शुरू कराएंगे । प्रत्येक केंद्र के अन्तर्गत 5000 की आबादी आती है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *