Breaking News
IMG 20220325 011704

आदर्श श्रीवास्तव उपाध्यक्ष एवं शशिकांत श्रीवास्तव को बनाया गया संगठन मंत्री।

 

 

रिपोर्ट ब्युरो

गोरखपुर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर की कैंप कार्यालय भरवलिया बुजूर्ग सिद्धार्थ इन्क्लेव तारामंडल गोरखपुर में एक आवश्यक बैठक की गई ।बैठक की अध्यक्षता तहसील सदर अध्यक्ष पंकज पांडेय ने की ।बैठक में सभी वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नए आगंतुक सदस्य आदर्श श्रीवास्तव एवं शशिकांत श्रीवास्तव जी का तालियों की गड़गड़ाहट से सदस्यों एवम पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया एवं उनके कार्य कुशलता को देखते हुए आदर्श श्रीवास्तव को तहसील सदर का उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया एवं शशिकांत श्रीवास्तव को तहसील सदर का संगठन मंत्री पद पर मनोनयन दिया गया ।इस मनोनयन पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्याप्त है ।सभी लोगों ने आदर्श श्रीवास्तव श्रीवास्तव को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। इस बैठक के प्रमुख रूप से विधि प्रकोष्ठ प्रभारी मिन्हाज अली सिद्दीकी, प्रवक्ता इमरान खान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार, संगठन मंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *