Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 13 at 5.44.25 PM

डीएम ने बनाए गए पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों डबल लाॅक का किया निरीक्षण

 

 

सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखने का दिया निर्देश

जिला ब्यूरो मोहित कुमार गुप्ता

श्रावस्ती। जनपद में आगामी 17 और 18 फरवरी, 2024 को पुलिस भर्ती परीक्षा परीक्षा आयोजित की जायेगी। जिसके लिए प्रश्नपत्रों को कोषागार के डबल लॉक में रखवाया जायेगा। जिसका जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने निरीक्षण कर जायजा लिया तथा सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि प्रश्नपत्रों को परीक्षा के दिन कोषागार के डबल लाॅक से पुलिस बल की सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान उन्होने सीसी टीवी कैमरों के संचालन आदि की भी जानकारी ली।

WhatsApp Image 2024 02 13 at 5.44.25 PM

जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 17 और 18 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में कुल 03 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा दो-दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकाॅर्डर, डीवीआर की व्यवस्था की गई है। जिससे परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी अरूण कुमार, सहायक कोषाधिकारी अवधेश कुमार यादव सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *