रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली
क्षेत्र पंचायत निधि से उनाशी गांव में बन रहे क्रीड़ा स्थल के कार्य का लिया जायजा।
फतेहगंज पश्चिमी- जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने अपने औचक निरीक्षण में उनासी गांव में बन रहे क्रीड़ा स्थल व कस्तूरबा गांधी विद्यालय के रास्ते पर पुलिया के निर्माण कार्य को देखा।
जिलाधिकारी ने गांव उनाशी में निर्माण कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता का ना पाकर नाराजगी व्यक्त करते हुए काम रुकवा दिया। ईंट व रेता को कट्टे में भरकर अपने साथ ले गये उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग को आदेश देते हुए कहा कि डीडीओ व जेई और ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार तत्काल कार्यबाही करें।
उसके बाद जिलाधिकारी ने चिटोली गांव में बने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया विद्यालय के बीच में लगा ट्रांसफार्म हटाने के निर्देश दिए विद्यालय के रास्ते मे विधायक निधि से बन रही पुलिया का निरीक्षण किया।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की प्रिंसिपल मीनाक्षी त्रिपाठी ने बताया कि इंटर कॉलेज का प्रस्ताव पास हो चुका है इंटर कॉलेज के लिए जो जमीन कम पड़ रही थी उसके लिए गांव के ही सुधांशु शर्मा और पोशाकी लाल ने विद्यालय के लिए जमीन दान में दी है अब इंटर कॉलेज का रास्ता साफ हो गया जल्द ही विद्यालय इंटर कॉलेज तक हो जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया की निर्माण कार्य की जाँच कराई जायेगी अगर रिपोर्ट में गुणवत्ता विहीन पाया जाता है तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग उपजिला अधिकारी मीरगंज कमलेश कुमार सिंह संजय चौहान प्रधान विद्याराम मौर्य सहित अन्य लोग थे।