फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भाजपा का मूल आधार पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संरचना है। हमें संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाते हुए प्रत्येक बूथ तक अपनी सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करनी है तथा बूथों को और अधिक मजबूत बनाना है।
रामपाल ने आगे कहा कि विचारधारा और कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हमारा लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं,बल्कि समाज के हर वर्ग तक भाजपा की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभानी होगी।
भाजपा जिला फरीदाबाद की मासिक बैठक जिला कार्यालय‘अटल कमल’पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने की तथा जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स,जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग,शोभित अरोड़ा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बूथ को मजबूत करने,संगठन की कार्य पद्धति को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसंपर्क व जनसंवाद के माध्यम से संगठन को सशक्त करने पर जोर दिया गया। साथ ही बैठकों में डिजिटल हाजिरी प्रणाली लागू करने पर भी बल दिया गया।
बैठक के दौरान मासिक कार्यक्रम‘मन की बात’पर भी चर्चा हुई तथा अभी तक हुए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई और जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर चर्चा हुई। 30 व 31 मई को 2 दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग में कुल 13 सत्र आयोजित होंगे,प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश स्तर से आने वाले प्रशिक्षक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशानुसार हर महीने जिला संगठन एवं मंडलों की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 15 मंडलों की मासिक बैठकों का आयोजन मई के पहले सप्ताह में हो चुका है। बैठक को जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना,हरेन्द्र भडाना,गोल्डी अरोडा,भारती भाकुनी,सीमा भारद्वाज,मुकेश शर्मा,जिला सचिव गिर्राज त्यागी,तरनजीत सिंह,मनीष छोकर,पुनिता झा,जिला कोषाध्यक्ष राजन मूथरेजा,जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,जिला कार्यालय सचिव राज मदान,जिला प्रवक्ता आभाष अग्रवाल,अरुणिमा सिंह,शिवम् रतन,मंडल अध्यक्ष अमित आहुजा,गौरव चौधरी,राजेश चौधरी,तृप्ति माला,महेश कुमार,शिव गुप्ता,शुभांकित गुप्ता,कृष्ण पहलवान,मुकेश झा,सुधीर मेहता,मनप्रीत सिंह,नन्द किशोर कश्यप,जिला मोर्चा प्रभारी नरेंद्र जैन,वीरेंद्र यादव,मनोज चौधरी,मंडल प्रभारी राकेश शर्मा,नीरज मित्तल,मोर्चों के जिला अध्यक्ष गौरव चौहान,जैजू ठाकुर,सचिन ठाकुर,फहीम अहमद आदि सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।