Breaking News

नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय विकास, सुशासन और जनता के अटूट विश्वास की जीत:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

चंडीगढ़:हरियाणा के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त ऐतिहासिक एवं प्रचंड जनादेश पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रदेश की सम्मानित जनता,सभी विजयी महापौर प्रत्याशियों,नगर पालिका अध्यक्षों,नगर पंचायत अध्यक्षों,पार्षदों एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह विजय केवल एक चुनावी परिणाम नहीं है,बल्कि हरियाणा की जनता द्वारा विकास,सुशासन,पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति पर जताया गया मजबूत विश्वास है। प्रदेश की जनता ने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया है कि वह ऐसी सरकार चाहती है जो जनता के बीच रहकर जनता के हित में कार्य करे और विकास को केवल घोषणाओं तक सीमित न रखकर उसे धरातल तक पहुंचाने का कार्य करे।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वे लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता के बीच पहुंचे। प्रत्येक क्षेत्र में जनता के भीतर भारतीय जनता पार्टी के प्रति जो उत्साह,आत्मीयता और विश्वास देखने को मिला,उसने यह स्पष्ट संकेत दे दिया था कि हरियाणा की जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।

आज के ऐतिहासिक परिणाम उसी जनविश्वास,कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल हैं।कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं यशस्वी नेतृत्व तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी निरंतर इस दिशा में प्रयासरत हैं कि हरियाणा में जनसुविधाओं से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था अधिक सशक्त,आधुनिक,पारदर्शी और जवाबदेह बने,ताकि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक विकास को महसूस कर सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हरियाणा ने विकास की नई गति देखी है।

प्रदेश में सड़कों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों का तेजी से विस्तार हुआ है,जिससे गांव और शहरों की कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूत हुई है। पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किए गए हैं ताकि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंच सके। बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं और प्रदेश में बेहतर,सुचारु एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार,शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने,युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सरकार गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं,बल्कि उन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सेवा,सुशासन,पारदर्शिता और जवाबदेही के मूल मंत्र पर कार्य करती है। यही कारण है कि देश और प्रदेश में जहां भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है,वहां जनता का विश्वास लगातार मजबूत होता जा रहा है।

भाजपा सरकार जनता की भावनाओं को समझते हुए संवाद और सहभागिता के माध्यम से जनहित में निर्णय लेने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं,बल्कि राष्ट्र और समाज सेवा का संकल्प मानती है।

नगर निकाय चुनाव में मिला यह प्रचंड जनादेश पार्टी और सरकार की जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाने वाला है। जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ भाजपा को समर्थन दिया है,उस विश्वास पर पूरी निष्ठा,
ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सम्मानित जनता,सभी विजयी प्रत्याशियों एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कर्मठ कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह अपार स्नेह,विश्वास और समर्थन उन्हें निरंतर प्रदेश और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …