Breaking News

जन सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए सदैव रहूंगा समर्पित:मनोज अग्रवाल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सर्वजन के प्र्रिय मनोज अग्रवाल का जन्मदिन बल्लभगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। उनके जन्मदिवस के अवसर पर सुबह से ही उनके कार्यालय पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।

शहर के गणमान्य नागरिकों,सामाजिक संगठनों,व्यापारियों,युवाओं,महिलाओं तथा विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर हर वर्ग और हर दल के लोगों का एक साथ पहुंचना इस बात का प्रमाण रहा कि मनोज अग्रवाल ने अपने सरल स्वभाव,सामाजिक कार्यों और जनसेवा के माध्यम से समाज के हर वर्ग के दिलों में विशेष स्थान बनाया है।

इस दौरान ऐसा प्रतीत हुआ मानो राजनीति की दीवारें टूट गई हों और सामाजिक भाईचारे की मिसाल कायम हो गई हो। पूरे दिन उनके कार्यालय पर फूल-मालाओं,बुके और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का सिलसिला चलता रहा।

समर्थकों और शुभचिंतकों ने मिठाइयां बांटकर तथा एक-दूसरे को बधाई देकर इस दिन को यादगार बना दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि मनोज अग्रवाल सदैव जनता के सुख-दुख में खड़े रहने वाले नेता हैं,यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर हर वर्ग के लोगों ने खुले दिल से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अपने जन्मदिन पर मिले अपार प्रेम,स्नेह और सम्मान से भावुक हुए मनोज अग्रवाल ने सभी का हृदयतल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा इसी प्रकार जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे।

पूरे दिन बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्साह,उमंग और अपनत्व का माहौल देखने को मिला तथा मनोज अग्रवाल का जन्मदिन वास्तव में जनउत्सव के रूप में यादगार बन गया।

बल्लभगढ़ में मनाया गया यह जन्मदिन समारोह सामाजिक सौहार्द,भाई-चारे और जनविश्वास का प्रतीक बन गया,जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …