Breaking News

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के साथ जिला संयुक्त चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण

Ibn24×7news
महराजगंज
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के साथ जिला संयुक्त चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया।

IMG 20220614 WA0017 1निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बह रहे नाले के ओवरफ्लो होने पर नाराजगी व्यक्त की और नाले के तत्काल ठीक करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने पोस्टमार्टम परिसर के बाहर स्थित स्नानघर के मरम्मत का भी निर्देश सीएमएस को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने सीएमएस को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले रोगियों व उनके परिजनों/तीमारदारों के लिए जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। उन्होंने सीएमएस डॉ. एम. भास्कर से ओपीडी, दवाओं की उपलब्धता आदि के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सक सुनिश्चित करें मरीजों को न तो अनावश्यक रूप से भटकना पड़े और न ही उन्हें वापस लौटना पड़े। मरीजों को यथासम्भव बेहतर इलाज मुहैय्या कराया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक और चिकित्सीय समस्या का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. एम. भास्कर भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *