Breaking News
478a8826 515c 45f5 90f3 8342aee87eef

एक्सिस बैंक कैश वैन की लूट कांड में मृतक गार्ड के परिजन को जिलाधिकारी ने दिया तीस हजार का सहायता/सहयोग राशि

 

जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ने मृतक गार्ड के घर पहुंचकर परिजन को दिया चेकea37610b 4453 4368 ba2b 2ca47f6062fa

मीरजापुर 20 सितम्बर 2023- विगत दिनांक 12 सितम्बर 2023 को थाना कटरा कोतवाली स्थित मोहल्ला बेलतर एक्सिस बैंक की कैश वैन की लूट कांड में मृतक गार्ड जय सिंह पत्नी श्रीमती सचिता को जिलाधिकारी/अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसाइटी शाखा मीरजापुर की तरफ से अनुमोदन के उपरान्त रूपया 30000 (तीस हजार रूपया) की आर्थिक सहायता/सहयोग राशि प्रदान किया गया।

478a8826 515c 45f5 90f3 8342aee87eef जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की तरफ से नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह एवं डाॅ गुलाब चन्द सचिव रेडक्रास सोसाइटी द्वारा मृतक के घर पहुंचकर पत्नी श्रीमती सचिता को चेक प्रदान किया गया साथ ही मौके पर मृतक के परिजनों को उत्तर प्रदेश शासन स्तर से अनुमन्य समस्त आर्थिक सहायता/सहयोग प्रदान किये जाने की प्रक्रिया को त्वरित ढंग से पूर्ण करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *