Breaking News

जिला स्तरीय संगीत प्रशिक्षण सम्पन्न

जिला स्तरीय संगीत प्रशिक्षण सम्पन्न

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :-
आदर्श शिक्षण संस्थान जालोर द्वारा एक दिवसीय संगीत प्रशिक्षण आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय भीनमाल में सम्पन्न हुआ। जिला संवाददाता हनुमान प्रसाद दवे ने बताया की संगीत प्रशिक्षण में जिला संगीत प्रमुख मनोहरलाल सोलंकी के नेतृत्व में जिले के 35 विद्यालय के आचार्यों एवं छात्रों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में छात्रों को दीप मंत्र, एकात्मता मंत्र, सरस्वती वन्दना, वार्षिक गीत, संगीत के सात सुरों का अभ्यास कराया गया। जिला सचिव अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि संगीत में मां सरस्वती का वास होता है। संगीत विद्या भारती के पांच आधारभूत विषयों में है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र आचार्य, अमित व्यास, गोविंद कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देश में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार:प्रियंका अग्रवाल

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट   फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश महासचिव …