Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 20 at 10.05.58 AM

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

रिपोर्टर – मनीष दवे

भीनमाल :- – शिवराज स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पीसीसी सदस्य एवं जिला फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष उमसिह राठौड़ ने किया। प्रतियोगिता में जिले की 5 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान पीसीसी सदस्य एवं जिला फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष उमसिह राठौड़ ने कहा कि हमारे देश में लोकप्रिय खेलों में से एक फुटबॉल है, जो शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी खेली जाती है। फुटबॉल ही एकमात्र ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ियों के शरीर के सभी अंग क्रिया करती है। अगर उचित प्लेटफॉर्म मिले तो ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार खिलाड़ियों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

साथ ही राठौड़ ने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन के कारण दिशाहीन हो रही युवा पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए खेलों को अधिक महत्व देना आवश्यक है। इस दौरान प्रधानाचार्य निंबाराम चौधरी, उप प्रधान प्रतिनिधि गजेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच भीमसिह, प्रतियोगिता संयोजक गुमानसिह परमार, सर्जनसिह राठौड़, शारीरिक शिक्षक हरिराम विश्नोई, विरधाराम, मानवेन्द्रसिह, आम्बाराम, बंशीलाल गोड़, अर्जुनसिंह दहिया, धोलाराम सरनाऊ, दिनेश कुमार, प्रवीण राणावत व श्रवण ढाका सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *