Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 21 at 10.14.00 AM

ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाला मवई नेवरा संपर्क मार्ग जगह जगह गड्ढों के चलते दे रहा दुर्घटना को दावत

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

विभागीय अधिकारियों के कान पर नहीं रेंग रही जुं

21/09/2021 मवई अयोध्या – मवई नेवरा संपर्क मार्ग पर जगह जगह गड्ढे होने के कारण इस पर चलना जानलेवा बनता जा रहा है। इस मार्ग बदहाली के कारण आये दिन राहगीर और वाहन स्वामी अपने अपने वाहनों को इन गड्ढों से बचाने के चक्कर मे पैदल, सायकिल से चलने वाले राहगीरों पर जान पर बनी रहती हैं। जिससे कभी भी गम्भीर घटना घट सकती है ।गत दिनों हुई जोरदार बारिश होने के कारण इस इस संपर्क मार्ग पर भी जगह जगह इन गड्ढों के होने के कारण अक्सर वाहनों व पैदल चलने वालों और स्कूल आने जाने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आज भी विभागीय लापरवाही के कारण इन गड्ढों की मरम्मत नहीं कि जा रही है ।

 

नतीजा यह है कि ब्लॉक मुख्यालय का यह संपर्क मार्ग से हज़ारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस संपर्क मार्ग पर से ब्लॉक तक लोगों का पहुंचना जान जोखिम पर बना रहता है। इस मार्ग पर दर्जनों गड्ढे होने के कारण लोगो को आरामदायक सुगमतापूर्वक और सुरक्षित यात्रा करने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । इससे लोगो मे काफी रोष व्याप्त है । लोगों का कहना है कि इसी संपर्क मार्ग से एम्बुलेंस, पुलिस,व ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लोगों के लिए यह रास्ता सबसे नजदीक पड़ता है। इसके बावजूद भी विभागीय उदासीनता के कारण अभी तक इन गड्ढों की मरम्मत का कार्य नहीं किया जा सका है। लेकिन सुलभता और आवागमन को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोई भी काम नहीं दिखता है। और गिट्टी निकलकर सड़क के किनारे व बीच में आने के कारण लोगो के लिए यह रास्ता बेहद कष्ट दायक व जानलेवा बन गया है। आमजनमानस ने सरकार से मांग करते हुए यह जानलेवा बने इन गड्ढों को मरम्मत कराने की मांग उठाई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *