Breaking News

जिलाधिकारी देवरिया व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में लोगों को राहत सामग्री का किया गया वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के स्वास्थ्य हेतु लगाया गया कैम्प

IBN NEWS देवरिया

बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में स्वस्थ रहना जरूरी, बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में लोगों के ईलाज एवं जागरूकता हेतु स्वास्थ विभाग द्वारा लगया गया कैम्पःडीएम

बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा एवं संरक्षा हेतु पुलिस टीम तत्पर्य, फ्लड टीम लगातार पुलिस टीम के साथ बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में लोगो की सुरक्षा हेतु भ्रमणशीलःएसपी

आज दिनांक 05.09.2021 को जनपद गोरखपुर की सीमा से लगे जनपद देवरिया के थाना मदनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भदिला जो बाढ़ के कारण चारों तरफ से घिर गया है। जिलाधिकारी देवरिया श्री आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम के साथ बाढ़ ग्रसित क्षेत्र ग्राम भदिला में लोगों के मध्य जाकर राहत सामग्री का वितरण किया गया एवं मुख्य चिकित्साधिकारी देवरिया द्वारा ग्राम भदिला में लोगों के स्वास्थ हेतु जिला चिकित्सालय के डाॅक्टरों के साथ कैम्प लगाकर लोगों के कोविड-19 सैम्पल तथा लोगों द्वारा बतायी गयी समस्याओं के संबन्ध में दवा का वितरण एवं लोगों के ब्लड सैम्पल लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ क्षेत्र में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए तथा ताजे आहार का सेवन करना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य सही रहे के संबन्ध में लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा क्षेत्र में लगे फ्लड टीम के साथ पुलिस टीम को गांव एवं लोेगों की सुरक्षा के संबन्ध में उचित दिशा निर्देश दिये गये।
मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी देवरिया डा0 आलोक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी देवरिया श्री रविन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर श्री संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी बरहज श्री संजीव कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी बरहज श्री देवानन्द, क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर श्री अम्बिका राम आदि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया-बनकटा पुलिस टीम द्वारा 1.776 किलो गांजे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

आज दिनांक 16.04.2024 को क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस टीम द्वारा …