Breaking News
WhatsApp Image 2022 08 09 at 8.57.11 AM

मोहर्रम मे खलल : ताजिया के विवाद मे तडतडाई गोलिया शहर मे मची भगदड तीन लहुलुहान

 

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर मोहल्ले में सोमवार की शाम 8 बजे दो पक्षों में ताजिया उठाने की बात को लेकर विवाद हो गया। जिसपर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली एक युवक के पेट में लगी जबकि दो युवक पैर में छर्रे लगने से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पेट में गोली लगने से घायल युवक की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तुरंत वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी रोहन पी बोत्रे ने घटना की जानकारी ली।

एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मंगलवार को ताजिया उठाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ हो गया। जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में अशफाक हुसैन (40) के पेट में गोली लगी।

जबकि शादाब आलम और आदिब के पैर और हाथ में छर्रे लगे। उन्होंने बताया कि सबको जिला अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार कराया जा रहा है। लेकिन गंभीर रूप से घायल युवक अशफाक हुसैन को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया है। इस मामले में आरोपियों को चिन्हित कर दबोचने के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *