Breaking News

22 फरवरी को होने वाले मेगा विधिक शिविर की तैयारियों पर मंथन

मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को लेकर हुई तैयारी बैठक

वृद्धा, विधवा, दिव्यांग व किसानों को मिलेगा मेगा शिविर का सीधा लाभ

बलिया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा आदरणीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री अनिल कुमार झा के आदेशानुसार दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय, बलिया के तत्वावधान में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव श्री संजय कुमार गोंड ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रस्तावित मेगा शिविर से पूर्व लघु एवं सूक्ष्म विधिक साक्षरता तथा जागरूकता शिविरों का आयोजन कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही जन-सामान्य को यह जानकारी दी जाए कि मेगा शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त किया जा सकेगा। बताया गया कि शिविर में वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना, किसानों से संबंधित योजनाएं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाएं सहित अन्य विभागीय योजनाओं से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बैठक में तहसीलदार सदर श्री अतुल हर्ष, नायब तहसीलदार बांसडीह श्री विशाल साह, नायब तहसीलदार सिकंदरपुर श्री दुर्गेश प्रसाद गोंड, नायब तहसीलदार बैरिया श्री अनिल कुमार यादव, सूचना अधिकारी श्री ऋषभ देव त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र पौत्स्यायन, जिला कार्यक्रम अधिकारी के प्रतिनिधि श्री अमरनाथ चौरसिया सहित श्री विनोद सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मेगा शिविर को सफल बनाने हेतु आपसी समन्वय से कार्य करने का आश्वासन दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …