अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या ।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से 2 फरवरी को निकली विशाल सनातन त्रिशूल यात्रा।दूसरे दिन के पड़ाव के बाद आज छिंदवाड़ा के शिवनी से निकली विशाल यात्रा। विशाल त्रिशूल यात्रा का जगह जगह हो रहा भव्य स्वागत।
9 फरवरी को अयोध्या की सीमा पर पहुंच यात्रा का होगा रात्रि विश्राम।दूसरे दिन सुबह विघ्नेश्वर धाम रमपुरवा शाहगंज पहुंचेगी यात्रा। अयोध्या की धरती पर पहुंचने के बाद बीकापुर में होगा त्रिशूल यात्रा का भव्य स्वागत। यात्रा में शामिल दिग्विजय सिंह (बुक्कू) ने दी इस यात्रा के पहुंचने की जानकारी।