मीरजापुर। अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा, भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओ ने पूर्व निर्धारित राष्ट्व्यापी आह्वान पर मानिकपुर गांव में आने – जाने वाले रास्ते चौतरफा गडढा हो चुके है खराब रास्ते के चलते बच्चे स्कूल नही जा पा रहे है सफाईकर्मी घर पर रहकर वेतन ले रहे प्राइमरी स्कूलों के बगल में कुड़ा का अंबार लगा है।
खराब रास्ते को अबिलम्ब ठीक कराने, ई केवाईसी के नाम पर राशनकार्ड में यूनिट काटने की कार्यवाई पर रोक लगाने, आनलाइन सेन्टरों को निःशुल्क केवाईसी के लिए निर्देशित करने आदि सवालों को लेकर मानिकपुर पंचायत सचिवालय पर धरना दिया।
धरना को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष रामकृत बियार ने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाला जमालपुर का इलाका सूखे की मार झेल रहा है अहरौरा बंधा में पानी भरा होने के बावजूद किसानो के धान की सिचाई के लिए पानी न उपलब्ध कराया जाना जिला प्रशासन और योगी सरकार के किसान विरोधी चेहरे को उजागर करता है!
उन्होने किसानो के धान की सिचाई के तुरन्त पानी नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुँचाने की मांग उठाई तथा चेतावनी दिया कि अगर प्रशासन तत्काल पानी छोडने की व्यवस्था नही करता है तो माले किसानों के आंन्दोलन में शामिल होकर संघर्ष तेज करने का काम करेगी।
उन्होने कहा कि योगी सरकार आवास पात्रता सूची बनाने में ब्लाक के अधिकारी ग्राम प्रधान की मिलीभगत से मोटी रकम की वसूली करके अपात्रो का नाम सूची मे शामिल किया जा रहा है जिनके पास नौकरी, चार पहिया वाहन है रिहायशी झोपडी कच्चा मकान वाले गरीबों का सूची में नाम नही है उन्होने भूमिहीन गरीबों को डोर टू डोर सर्वे कराकर आवास सूची में नाम दर्ज कर आवास और शौचालय देने की मांग उठाई।
उन्होने कहा कि मनरेगा मजदूरों की छः महीने से मजदूरी बकाया है तत्काल दिलाने, मनरेगा के तहत दो सौ दिन काम देने, छः सौ रूपये रोजाना मजदूरी देने, काम नही तो भत्ता देने की माँग उठाई।
धरना को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष सतीशयादव ने कहा कि गांव – गांव में सरकार रोजगार नही दे पा रही है इस लिए गरीब का बेटा रोजगार के दिल्ली बंगलोर समेत अन्य राज्यों को पलायन कर रहा है तथा परिवार के लोग जीवन जीविका चलाने के लिए कैशपार स्वयं सहायता समूहो से कर्ज लेकर सूदखोर कंपनियों के उत्पीडन झेल रहे है उन्होने कहा कि जैसे मोदी सरकार ने बडे. पूजीपतियों का कर्ज माफ किया गरीबो का हर तरह कर्ज माफ करे नही तो प्रतिरोध संघर्ष तेज होगा उन्होने कहा कि अगर समय रहते मांगे नहीं पूरा की गयी तो अगले चरण में भूख अनशन शुरू होगा /अंत में डीएम मिर्जापुर, बीडीओ, जमालपुर को संबोधित पांच सुत्रीय मांगपत्र एडीओ कापरेटिव विजयभान सिंह को सौपा।
किसान महासभा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने 18 सितम्बर को चुनार और 23सितम्बर को डीएम कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शन को कामयाब बनाने का आह्वान किया
धरना को माले जिला सचिव रामप्यारे भारती, महंगी पासवान, राजनाथ विश्वकर्मा, रामचेत, रमेश शर्मा ने संबोधित किया अध्यक्षता कमरूदीन और संचालन – रामकृत बियार ने किया।