Breaking News

सपा की मासिक बैठक में नगर की जन समस्याओं को लेकर जिलाप्रभारी को दिया गया पत्रक

 

 

मीरजापुर।

IMG 20240912 WA0014 समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के दिशा निर्देश पर गुरुवार को सुबह अहरौरा क्षेत्र के नई बाजार वार्ड नं 6 कैंप कार्यालय पर मासिक बैठक नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद की अध्यक्षता मे की गई। सपा की मासिक बैठक में नगर की जन समस्याओं का पत्रक बनाकर जिले से आए प्रभारी को नगर अध्यक्ष द्वारा देकर, जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग किया गया।

इस मासिक बैठक में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी व सभी नगर के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। वही प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पटेल ने कार्यकर्ता को मजबूती से लगने का आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

इस दौरान डा. मो. इस्लाम महासचिव,किस्मत कुशवाहा, हाफीज रौशन, रजायत खान युवजन सभा नगर अध्यक्ष, एजाज अहमद, रमजान अली, बाल मुकुंद, मोगिस अहमद, सफीक अहमद, इसरार अहमद, बरकत अली, सोनू गुप्ता, मोo अजीम, रिजवान अहमद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *