Breaking News
9640eb9e 0ac1 492c a9c2 e08515adbf60

श्री राम बारात में डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए भक्त

 

सैकड़ो भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण 9640eb9e 0ac1 492c a9c2 e08515adbf60

मीरजापुर। श्री बाल रामलीला समिति चौक बाजार अहरौरा के तत्वाधान में नगर में बुधवार की रात धूमधाम के साथ प्रभु श्री राम बारात निकाला गया था।बारात नगर के चौक बाजार में स्थित शंकर जी के मंदिर से शुरु हुआ जो सत्यानगंज, नई बाजार बस स्टैंड पहुंचा। वहा से कसरहट्टि बाजार,तकिया से होते हुए सम्मेत्तर से होते हुए वापस मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ।

डीजे व ढोल नगाड़ों की धुन पर भक्त रास्ते भर नाचते गाते हुए नजर आए। बारात में रास्ते भर रामलीला समिति द्वारा आतिशबाजी भी की गई। फूलों से सुशोभित अलग अलग रथ पर सवार चारों भाइयों की छटा काफी निराली थी। हर कोइ प्रभु के मनोहारी रुप देख मंत्रमुग्ध हो रहा था। महिलाएं घरों की छतों से पुष्प वर्षा करती हुई नज़र आई।aa422b0a 453b 4076 9969 864918af4366

शंकर जी के मंदिर पर बारात का इंतजार कर रही महिलाओं ने द्वारपूजा रस्म की अदायगी किया। इसके बाद श्री बाल रामलीला के मंच पर राम जानकी विवाह लीला का मंचन किया गया।कन्यादान लीला में भारी संख्या में महिलाओं ने प्रभु के चरण पखारे और उपहार प्रदान किया। पंडित नकुल ने पुरे रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया।

विवाह के दौरान बारातियों ने भोज का लुत्फ उठाया।रामलीला के व्यास शिरिष चंद्र द्वारा मंगल गान गाया गया इस दौरान महिलाओं ने भी वैवाहिक गीत सुनाया।बारात व विवाह सकुशल संपन्न होने पर अध्यक्ष कुमार आनंद ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान पुण्य कुमार,बृजेश,अश्वनी,विकास, सक्षम, सतीश, सोनू,सावन,आकाश,रोशन,धीरज सहित अन्य रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *