Breaking News
4bae7847 06e1 4a80 9a6b 3127d57d165a

ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी सीसीटीवी में कैद हुए चोर

 

बीगोद –बीती रात को समीपवर्ती खटवाड़ा गांव से एक आईसर ट्रेक्टर मय ट्राली सहित अज्ञात चोर चुरा ले गये।4bae7847 06e1 4a80 9a6b 3127d57d165a

ट्रैक्टर मालिक बाबूलाल रेगर ने बताया की कृषि कार्य कर सोमवार शाम को गांव में ही स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने रावला चौक में 6 बजे ट्रैक्टर ट्राली खड़ा कर घर चला गया था।

मंगलवार को प्रात काल उठकर ट्रैक्टर लेने आया तो ट्रैक्टर मौके से गायब था। ट्रैक्टर मालिक बाबूलाल रेगर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बिगोद थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों तलाश शुरू की।

वही गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात 1: 20 बजे के करीब ट्रैक्टर ले जाते चोर दिख रहे हैं।

(फोटो कैप्सन– सोमवार रात्रि को चोर कैमरे में कैद हुए उसका दृश्य)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *