बी.आर. मुराद की रिपोर्ट | देवरिया
देवरिया जनपद के थाना बनकटा क्षेत्र में पंजीकृत एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित चल रहे 50,000 रुपए के इनामी अभियुक्त प्रमोद सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी थाना बनकटा पुलिस और एसटीएफ हेड क्वार्टर लखनऊ की संयुक्त कार्रवाई में आज दिनांक 09 अप्रैल 2025 को की गई।
🔍 मामला क्या है?
प्रमोद सिंह पुत्र परमानन्द सिंह, निवासी अहिरौली बघेल, थाना बनकटा, देवरिया, के खिलाफ थाना बनकटा में मुकदमा संख्या 214/2024, धारा 103(1), 60(2) ए बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। अभियुक्त मुकदमा दर्ज होने के दिन से ही फरार चल रहा था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, श्री आनंद कुलकर्णी द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।
👮🏻♂️ कैसे हुई गिरफ्तारी?
देवरिया पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री शिवप्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ लखनऊ और थाना बनकटा की टीम ने संयुक्त रूप से सुन्दरपार तिराहे के पास से अभियुक्त को दबोच लिया।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त:
-
नाम: प्रमोद सिंह
-
पिता का नाम: परमानन्द सिंह
-
निवासी: अहिरौली बघेल, थाना बनकटा, जनपद देवरिया
👮♀️ गिरफ्तारी में शामिल टीम:
-
उ0नि0 जावेद आलम सिद्दिकी – प्रभारी एसटीएफ, लखनऊ
-
निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह – प्रभारी, थाना बनकटा
-
वरि0 उ0नि0 जय प्रकाश दुबे – थाना बनकटा
-
उ0नि0 चन्द्र प्रकाश मिश्रा – एसटीएफ, लखनऊ
-
हे0का0 कविन्द्र साहनी – एसटीएफ, लखनऊ
-
हे0का0 मृत्युन्जय सिंह – एसटीएफ, लखनऊ
-
हे0का0 वीर प्रताप सिंह – एसटीएफ, लखनऊ
-
का0 धीरज कुशवाहा – थाना बनकटा
-
का0 सुनील सिंह – थाना बनकटा
-
का0 रवि राय – थाना बनकटा
-
म0का0 शैल कुमारी – थाना बनकटा
📢 देवरिया पुलिस का बयान
देवरिया पुलिस के सोशल मीडिया सेल द्वारा जानकारी दी गई कि अभियुक्त को पकड़ने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। ऐसे अपराधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।