Breaking News

देवरिया – थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा चोरी का ट्रैक्टर व ट्राली के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA


दिनांक 04.02.2024 को प्रवीण कुमार सिंह पुत्र पृथ्वीनाथ सिंह का ट्रैक्टर व ट्राली यू0पी0 52 एवाई 3015 कुबेर मद्धेशिया ग्राम धुसवा थाना बरियारपुर के घर के पास से चोरी कर लिया गया था, जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरियारपुर पर मु0अ0सं0- 12/24 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। जिसे आज दिनांक 05.02.2024 को मुखबिर की सूचना पर पड़री मल्ल रेलवे फाटक के पास से चोरी के ट्रैक्टर एवं ट्राली के साथ एक अभियुक्त सूर्यभान चौहान पुत्र राम बिलास चौहान निवासी भसौड़ा धनटोला थाना कसार जनपद शेखपुरा (बिहार) को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
सूर्यभान चौहान पुत्र राम बिलास चौहान निवासी भसौड़ा धनटोला थाना कसार जनपद शेखपुरा (बिहार)

बरामदगी का विवरण-
(1) ट्रेक्टर स्वराज एफई 744 संख्या UP52AY3015
(2) ट्राली
गिरफ्तारी करने वाले टीम का विवरण-

  1. उ0नि0 विवेक यादव थाना बरियारपुर देवरिया
    2.का0 राहुल कुमार यादव थाना बरियारपुर देवरिया
    3.का0 कृष्णानन्द यादव थाना बरियारपुर देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *