Ibn24x7news विजय कुमार शर्मा बिहार
*(जाले) दरभंगा*–आज जाले थाना क्षेत्र के नरौछ गांव में बीते 16-17 जुलाई की रात हुए सतीश यादव हत्याकाण्ड की जांच व स्थलीय निरक्षण जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने किया। इस दौरान इनके साथ पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार भी थे। दोनो पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल का सूक्षमता पूर्वक निरक्षण करने के साथ-साथ मृतक के परिजनो से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। वहीं हत्यारे को हर हाल में सजा दिलाने का भरोसा दिया। इस हत्या काण्ड के संबन्ध में थानाध्यक्ष उमेश कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अपराधियों को चिन्हित कर उसके विरुद्ध त्वरित कारवाई करने के लिए क्यूएसटी का गठन किया गया है जिसमे तेज तर्रार पुलिस जवान अत्याधुनिक हथियार से लैंस रहेंगे। इन्होंने सभी पुराने हिस्ट्रिसिटर अपराधियो के ऊपर कड़ी नजर रखने की बाते कही।
Tags दरभंगा
Check Also
देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …