Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 29 at 8.51.56 PM

बगैर पूर्व सूचना के विद्युत कनेक्शन काटने पर उपभोक्ताओं में आक्रोश

मवई, अयोध्या (IBN NEWS): रुदौली तहसील अंतर्गत बाबा बाजार बिजली उपकेंद्र के अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का दो घंटे तक तांडव जारी रहा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कनेक्शन काटे गए, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

छोटे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई, बड़े बकायदारों पर रहम?

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि सीधे-साधे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, लेकिन लाखों रुपये बकाया रखने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सूत्रों के मुताबिक, बाबा बाजार चौराहे पर कुछ उपभोक्ताओं का लाख-सवा लाख रुपये तक का बिजली बिल बकाया है, लेकिन उनके कनेक्शन नहीं काटे गए। इससे साफ पता चलता है कि बिजली विभाग मनमाने ढंग से कार्रवाई कर रहा है।

संविदा कर्मियों पर भी लगे आरोप

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि कुछ संविदा कर्मी अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर अवैध बिजली कनेक्शन जोड़ने और विद्युत मोटर चलवाने का खेल कर रहे हैं। वहीं, वैध रूप से बिजली कनेक्शन लेने वालों पर अनावश्यक सख्ती दिखाई जा रही है।

कनेक्शन काटने के दौरान हुआ हंगामा

बिजली विभाग की इस कार्रवाई से नाराज कुछ उपभोक्ताओं ने संविदा कर्मियों से तीखी नोकझोंक की। कुछ जगहों पर झड़प की नौबत भी आ गई, जिसके बाद उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने से परहेज किया गया।

बिजली विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की इस कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना नोटिस दिए बिजली काटना गलत है। उपभोक्ताओं की मांग है कि सभी बकायेदारों के साथ समान नियम लागू किया जाए और मनमानी कार्रवाई पर रोक लगे।

रिपोर्ट: मुदस्सिर हुसैन, IBN NEWS

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …