Breaking News

बीगोद पंचायत के वार्ड नं 17 के नागरिक परेशान

 

बीगोद — स्थानीय ग्रामपंचायत के वार्ड नम्बर 17 नीलगर मोहल्ला जहां बेमोसम रहता सड़क पर पानी का नजारा।
नलियो का पानी ओवर फ्लो होकर रोड़ पर फैलने से वार्डवासी परेशान
हो रहे है।पंचायत व्यवस्था की पोल खोल रहा है यह वार्ड।उप संरपच का भी आवासीय मकान है इस वार्ड मे जहां सड़क पर पानी फैला हुआ है।इस वार्ड की महिला वार्ड पंच जरीना नीलगर का कहना है मेरी सुनवाई नही होती।इस वार्ड मे एक ओर नाली है।

दूसरी ओर नाली नही होने से नाली आवर फ्लों होने पर सड़क पर पानी बहता रहता है।दूसरी ओर नाली नही बनाने से समस्या बनी हुई है।बनी हुई नाली की सफाई की कमी से नाली आवरफ्लों की समस्या से राहगीर एवं वार्डवासी ,दूकानदार परेशान है।आए दिन इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

वार्डपंच के पति मोहम्मद सरीफ का कहना है कि एक तरफ ओर नाली बन जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता।संरपच के इस ओर ध्यान नही देने से परेशान है।यह मार्ग रामा का खूट जाता है।

इस मार्ग पर आम लोगो की आवाजाही बनी रहती है।लेकिन समस्या पर ध्यान नही है।नीलगर का कहना है कि हमारे नलों मे प्रेसर से पानी नही आता है।सागर के बड़ के पास स्थित पानी सप्लाई के तीन वाल है।

तीनो को एक साथ वाल खोलने से हमारे पानी नही आता है।एक एक वाल अलग अलग समय मे खोले तो पानी पहुंच सकता है।

सम्बंधित पानी सप्लाई कर्मी अलग अलग लाइन का वाल अलग अलग समय मे खोले तो पेयजल समस्या का भी समाधान हो सकता है।वार्ड नम्बर 17 के वाशिन्दे नागरिक सलाम नीलगर,दूकानदार इकबाल मंसूरी,अल्लानूर ,वहीद नीलगर ने अपने मकान के बाहर पानी भरने से परेशानी प्रकट की।

पंचायत का ध्यान आकर्षित कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।एक अन्य वार्ड के जन प्रतिनिधी हमीद ने बताया है कि इस वार्ड के लिए नाली निर्माण का प्रस्ताव कोरम मे ले लिया है।

( फोटो कैप्शन -वार्ड नंबर 17 में पंचायत की अनदेखी का आलम) फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, चारागाह विकास के कार्यों को देखा

जिला कलक्टर नमित मेहता तथा जिला पुलिस अधीक्षक का गुलाबपुरा दौरा   सघन वृक्षारोपण अभियान …