Breaking News
5ee976f2 fdb3 46cf bf28 570073739ace

सर्कल वर्क्स कमेटी ने 66 केवी डाबरी वाला सहित शिकायत केंद्रों का दौरा कर कर्मचारियों की समस्याएं जानी

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

5ee976f2 fdb3 46cf bf28 570073739ace

फरीदाबाद:हरियाणा बिजली वितरण निगम के 66 केवी डाबरी वाला पावर हाउस सहित बिजली शिकायत केंद्र सेक्टर-24 पर बिजली कर्मचारीयों की मूलभूत समस्याओं एवम उनके कुशलक्षम को जानने के लिये एनआईटी फरीदाबाद डिवीजन के चेयरमैन रामकुमार देशवाल के नेतृत्व में अपनी सर्कल वर्क्स कमेटी की टीम के पदाधिकारियों के साथ हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन फरीदाबाद सर्कल सचिव विनोद शर्मा हालचाल जानने पहुंचे।

कर्मचारियों को आगामी 2024 नव वर्ष की शुभकामनाएं दी जिसके बाद मीटिंग को करते हुए कर्मचारियों ने बताया कि ज्यादातर फील्ड में काम करने के दौरान टी एंड पी और साधन व संसाधन की समस्याएं आ रही हैं। इसके अलावा अन्य कार्यों को लिखित में नोट कर लिया गया जिसे समय रहते जल्द से जल्द अधीक्षण अभियंता फरीदाबाद से मिलकर कर इन्हें हल कराया जाने का बिजली कर्मचारियों को यूनियन की ओर से पूर्ण आश्वासन दिया ।

मीटिंग के इस मौके पर यूनिट सचिव लेखराज चौधरी, उपप्रधान शौकीन खान,सचिव सोनू गोला,कैशियर मुकेश शर्मा,संगठनकर्ता कुलदीप सिंह, प्रधान मदन गोपाल शर्मा,उपप्रधान धीर सिंह,प्रधान अशोक लाम्बा,धर्मेंदर,नैनसिंह, सतीश,महेन्द्र,संदीप,टीसी गोयल,हरिशंकर प्रधान,सुरेश लाइनमैन,त्रिलोक लाइनमैन,जितेंदर लिनन,पवन लाइनमैन आदि भारी संख्या में बिजली कर्मचारियों ने मीटिंग में भाग लेकर अपनी अपनी समस्याएं सर्कल वर्क्स कमेटी के सम्मुख रखीं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *